कोरोना से हुई नोएडा में पहली मौत

दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पहली मौत का केस सामने आया है। मृतक 60 वर्षीय वृद्ध है जिनकी शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई। उनको नोएडा के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था। अस्पताल में कोरोना की पुष्टि होने पर उन्हे सुबह ढाई बजे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिली है कि सांस की दिक्कत के चलते उन्हे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ग्रेटर नोएडा और नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संखया 202 हो गयी है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 10 नए केस सामने आए थे। इन सभी का अस्पताल इलाज किया जा रहा है। दुसरी ओर इनसे संबंध रखने वाले लोगो को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। साथ साथ इन सभी लोगों पर निगरानी भी रखी जा रही है।

About Post Author