कोरोना कि दूसरी लहर के चलते चारों धामों की यात्रा हुई रद्द

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा रद्द कर दी गई हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट अक्षय तृतीया के बाद खोल दिए जाते हैं। इस साल 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस दिन ही भगवान शिव की मूर्ति को उखीमठ के ओंकारेश्वर से बाहर ले जाया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस महामारी के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब पर्यटन पर भी इसका व्यापक असर पड़ने लगा है। ख़बरों की मानें तो कोरोना महामारी के चलते अगले महीने से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि चार धाम के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। हालांकि, श्रृद्धालुओं को मंदिर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालू ऑनलाइन प्रभु के दर्शन कर पाएंगे। एक दिन पहले हाई कोर्ट ने सरकार को चार धाम यात्रा रद्द करने की सलाह दी थी। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को रद्द करने की घोषण कर दी।

About Post Author