कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर
आज ऋषी कपूर के परिवार के लिये बेहद ही खुशी का दिन है। आज ऋषी कपूर लगभग एक साल बाद कैंसर का इलाज कराकर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क से वापिस भारत लौट कर आए हैं। उनके बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने भव्य स्वागत किया l उन्होने पूरे घर को बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया था।
मंगलवार की सुबह फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पाट किया गया। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इस मौके पर उन्होनें एअरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे अपने प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।
ऋषि कपूर काफी समय से कैंसर की बिमारी के बाद भारत वापिस आए हैंl बॉलीवुड के कलाकार भी कई मौकों पर उनसे मिलने जाते रहेl इसके साथ-साथ उनका परिवार भी उनका हाल-चाल जानने के लिए अक्सर अमेरिका उनसे मिलने जाया करते थाl