केंद्रीय मंत्री बीएल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची गौतमबुद्धनगर, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया भव्य स्वागत

बुधवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा गाजियाबाद से होते हुए गौतमबुद्ध नगर के लालकुआं पहुंची। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व तत्कालीन सासंद डॉ महेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी से विधायक तेजपाल नागर, गन्ना संस्थान अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और जिला संयोजक महामंत्री मनोज गर्ग भी शामिल रहे। जिले में प्रवेश के बाद भाजपा की यह यात्रा खेड़ा धर्मपुरा, दुजाना गेट, मायावती पार्क बादलपुर, साधोपुर, मानिकपुर होते हुए दादरी पहुंची। इन सभी मार्गों पर भारतीय जनता के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बीएल शर्मा और जन आशीर्वाद यात्रा का फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया।

दादरी स्थित मिहीर बोर्ड इंटर कॉलेज के निकट आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर 16 अगस्त से चली इस जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का भरपूर प्रेम प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 प्रतिशत सीटों का लक्ष्य रखा है। इस बार पार्टी ने नारा भी दिया है कि 60% हमारा है, बाकी के में सारा है और उसमें भी बंटवारा है। इसके अलावा बीएल शर्मा ने दावा कि इस बार यूपी में हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। केंद्रीय मंत्री ने मौजूद लोगों को विश्वास दिलाते हुए बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के उद्देश्य के तहत कार्य किया जाएगा।
वहीं, जिले के सांसद डॉ महेश शर्मा ने भारतीय़ जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य समर्थकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी जनता केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को अपना समर्थन आशीर्वाद के रूप में दे रही है। उन्होंने कहा कि इतनी चिलचिलाती के बावजूद आप सबने यहां आकर विश्वास दिलाया कि आप भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश औऱ प्रदेश दोनों विकास के मार्ग पर चल रहे हैं।
गौरतलब है इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, गन्ना संस्थान अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बने उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोली, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन नागर, देवा भाटी, करमवीर आर्य, पवन त्यागी, सत्यभान शर्मा, प्रेम प्रधान, अन्नू पंडित, राज नागर, सेवानंदशर्मा, अविनाशशर्मा, बिजेंद्र, पवन रावल, सोमेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय भाटी, मनोज भाटी, अजीत मुखिया और योगेंद्र भाटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author