केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा सीईए क्लेम

केंद्रीय कर्मचारी कोरोना के दौरान चिल्ड्रेन अलाउंस के क्लेम से वंचित रह गए थे। जानकारी के अनुसार सीईए को सरकार ने पुन: देने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को डीए यानी मंहगाई भत्ता के अलावा कई भत्ते मिलते हैं। इस बार कोरोना महामारी के दौरान सीईए नहीं मिल सका। सोमवार को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी पेश की है। क्लेम लेने में कर्मचारियों को ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की खास जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के अनुसार 7वें वेतन आयोग के मद्देनजर प्रति महीने 2250 रुपए मिलता था जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारी बच्चों की शिक्षा के लिए करते हैं। कोरोना काल में सीईए क्लेम नहीं मिला है। बता दें कि पिछले महीने डीओपीटी ने ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम जारी कर केंद्रीय कर्मचारियों का क्लेम निर्धारित कर दिया है। मालूम हो, प्रति बच्चे को 2250 रुपए जबकि दो बच्चों के लिए 4500 रुपए मिलेंगे जो कि एकेडमिक जमाकर्ता की सैलरी में हस्तांरित किए जाएंगे। बता दें कि क्लेम लेने के लिए बच्चों के एकेडमिक डाक्यूमेंट्स लगाने होंगे। साथ ही पढ़ाई का विवरण भी देना होगा। इसके अलावा उत्तीर्ण कक्षा का सर्टीफिकेट भी देना होगा।

About Post Author

आप चूक गए होंगे