एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ?

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह टैलेन्टेड होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत भी हैं। यू.पी. और बिहार में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ कई सारे हिंदी टी.वी. सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन छोटे पर्दे पर काम करने से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। अक्षरा ने कैरियर सुधारने का इरादा लेकर भोजपुरी दुनिया की तरफ रुख मोड़ लिया जहां उन्होंने कई बड़े भोजपुरी सितारों के साथ काम किया और काफी नाम कमाया। अब वे एक फ़िल्म के लाखों रुपये लेती हैं। आजकल वह करण जोहर के ओटीटी शो बिग-बॉस 15 में नज़र आ रही हैं।
उनके अलावा कई और भोजपुरी अभिनेता जैसे- मनोज तिवारी,रवि किशन,खेसारीलाल यादव,निरहुआ और मोनालिसा भी इस शो में आ चुके हैं। आपको बता दें कि, अक्षरा ने अपने भोजपुरी करियर की शुरूआत रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी, उसके साथ उन्होंने और भी बहुत सारी फिल्में, जैसे-तबादला,धड़कन,सत्या जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।
भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी टॉप की मानी जाती थी और उनके बीच अफेयर्स की चर्चा भी काफी वायरल हुई थी। कुछ समय बाद अक्षरा सिंह ने पवन पर मारपीट का आरोप लगाया था। खबर यह थी कि पवन सिंह ने अक्षरा के साथ मारपीट और अभद्रता की।

About Post Author