आगरा में 1 लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह को पुलिस ने किया ढेर, साथ में उसका एक साथी भी मारा गया

आगरा की जगनेर कोतवाली के अंतर्गत कछपुरा गांव में बीती रात पुलिस को एक बड़ी सफलता हांसिल हुई है। देर रात आगरा पुलिस ने चंबल के कुख्यात बदमाश बदन सिंह और उसके एक साथी को एनकाउंटर में मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में आगरा पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि देर रात जगनेर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम गश्त कर रही थी। तभी उनकी टीम को मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाआ दिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने अपनी वाइक जंगल की तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस को भी अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी इस दौरान बदन सिंह और उसके साथी को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को एसएमसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, बदन सिंह के ऊपर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था जबकि उसके चार साथियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। गौरतलब है, बदन सिंह गिरोह ने जिले के वरिष्ठ सर्जन उमाकांत गुप्ता को अगवा कर उनसे 5 करोंड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि आगरा पुलिस ने धौलपुर पुलिस की सहायता से चिकित्सक को बदमाश की गिरफ्त से छुड़ा लिया था।

About Post Author