लोकसभा चुनाव 2024 : तीसरे चरण में 60.19 फीसदी हुआ मतदान, 11 राज्यों की 93 सीटों पर हुआ मतदान

रामशंकर विद्यार्थी  

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत भारत के 11 राज्यों (10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश) की 93 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इन राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, असम, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,352 कैंडिडेट्स हैं, जिनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, जगदीश शेट्टार और बसवराज बोम्मई) शामिल हैं। इस चरण में बीजेपी से 82, कांग्रेस से 68, समाजवादी पार्टी से 10, TMC से 06, शिवसेना (UBT) से 5 कैंडिडेट मैदान में हैं। आज लोकसभा के महासमर में तीसरे चरण का दिन था। शाम के 6 बजने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। देशभर में 11 राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 60.19 पर्सेंट वोटिंग हुई है।

लोकसभा चुनाव की इन सीटों पर आज हुआ है मतदान

  • गुजरात (26 सीटें) – कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद ईस्ट, अहमदाबाद वेस्ट, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़., अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड
  • बिहार (05 सीटें) – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
  • कर्नाटक (14 सीटें) – चिक्कोड़ीस, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बिदर, कप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे शिमोगा
  • मध्य प्रदेश (09 सीटें)- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतुल
  • महाराष्ट्र (11 सीटें)- रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, शोलापुर, मधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले
  • उत्तर प्रदेश (10 सीटें) – संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली
  • छत्तीसगढ़ (07 सीटें) – सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
  • गोवा (02 सीटें) – उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा
  • पश्चिम बंगाल (04 सीटें) – मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जांगिरपुर और मुर्शिदाबाद
  • दादरा नागर हवेली और दमन दीव (02 सीटें) – दमन दीव, दादरा नागर हवेली
 लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान (प्रतिशत )
राज्य                                                मतदान प्रतिशत
गुजरात55.22
उत्तर प्रदेश55.13
असम74.86
पश्चिम बंगाल73.93
बिहार56.01
छत्तीसगढ़66.87
मध्य प्रदेश62.28
महाराष्ट्र53.4
कर्नाटक66.05
गोवा72.52
दादरा और नागर एवं हवेली, दमन-दीव65.23

  कुल मतदान- 60.19 प्रतिशत                       संदर्भ- चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में इन दिग्गजों का फैसला ईवीएम में कैद

अमित शाह

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान है। इस सीट पर गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। साल 1994 में इस सीट को छोड़ने के बाद अब 32 साल बाद दिग्विजय सिंह इस सीट पर वापसी कर रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की विदिशा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं।

एसपी सिंह बघेल

उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं। साल 2009 से ही ये सीट बीजेपी के पास है।

डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। क़रीब 3 दशक से पार्टी ये सीट अपने पाले में रखती आई है।  

सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं। राज्य के दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया के सामने, पवार के ही भतीजे अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं।

मनसुख मंडाविया

गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मैदान में हैं।  उनकी सीट पर तीसरे चरण में वोटिंग चल रही है। फिलहाल, मंडाविया राज्यसभा के सदस्य हैं।

पुरुषोत्तम रूपाला

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, गुजरात के राजकोट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुक़ाबला इंडिया गठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी परेश धानाणी से है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंदरिया मोहनभाई ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराया था।

प्रह्लाद जोशी

कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट का गठन साल 2008 में हुआ था।  इसके बाद यहां 2009 में पहली बार चुनाव हुए थे। तब से लेकर 2019 तक यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ही जीतते आ रहे हैं।

बासवराज बोम्मई

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बासवराज बोम्मई हावेरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हावेरी लोकसभा सीट से साल 2009 से ही बीजेपी जीतती आ रही है। इस चुनाव में बोम्मई का मुक़ाबला कांग्रेस के आनंदस्वामी से है।

तीसरे चरण में 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता

तीसरे चरण में कुल 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 17.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.85 करोड़ पुरुष व 8.39 करोड़ महिलाएं हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.04 लाख से अधिक, 100 वर्ष से अधिक आयु के 39,599 मतदाता और 15.66 लाख दिव्यांग मतदाता रहे हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे