अमेजन के कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी को 29 लाख का लगाया चूना, कंपनी की जांच में खुलासा

अमेजन कंपनी के एक कर्मचारी ने नकली ग्राहकों की आईडी बनाकर कंपनी को 29.69 लाख का चुना लगा दिया। यह बात कंपनी के आंतरिक जांच के बाद पता चली है। इस चीज को लेकर कंपनी ने साइबर सेल से शिकायत की है। सेक्टर-58 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कि पहचान नई दिल्ली स्थित विनोद नगर निवासी सौरभ कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया है की नोएडा सेक्टर-62 के अमेजन कंपनी में सौरभ रिफंड और गलत चीजों वापस करने की टीम में काम करता था। ट्रेनिंग के बाद उसको कंपनी के रिफंड और गलत चीजों को वापस करने के लिए जो पोर्टल पर शिकायतों को संभावने का काम दिया गया। सौरभ ने इसकी गलत इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्तों और परिवारवालों के नाम पर नकली अकाउंट बनाए। इसके बाद उसने इन नकली अकाउंट से गलत शिकायतें भेजता और फिर नकली पतों पर रिफंड भेजा जाता था। ऐसा करके उसने 29.69 लाख का घपला कर दिया। इस चीज कि जानकारी पुलिस को कंपनी के अधिकारी रवि सिंह ने दी जब कंपनी कि आंतरिक जांच कराई गई और सौरभ के इस काम का पता चला। सौरभ को तभी कंपनी से निकाल दिया गया और साइबर सेल से शिकायत कर दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे कि कार्यवाही में जुट गई है।