Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

12th पास युवक बना डॉक्टर, मरीज़ो का कर रहा था इलाज

कोमल शर्मा आईआईएमटी न्यूज हैदराबाद का एक ऐसा युवक जो सिर्फ़ इंटर पास था और मरीज़ो का इलाज़ कर रहा था पुलिस में उसको गिरफ़्तार किया, पुलिस के मुताबिक़ मोहम्मद अदनान सिर्फ़ 23 साल का है जिसने इंटर मीडिएट तक पढ़ाई की है लेकिन मोहम्मद पिछले कुछ समय से मरीज़ो को एक सिटी सेंटर में देख रहा था।यह मामला गोलकोड़ा इलाके का है जहाँ छापेमारी के दौरान पता चला की बिना लेबल वाली दवाईयां और पाउडर बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है की अदनान के पास कोई डिग्री नहीं है और वह क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था। जब जांच की तो पता चला कि अदनान का परिवार पीढ़ियों से खुद को हकीम बताकर लोगों का इलाज करता था। सेंटर पर यौन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से लेकर सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, शरीर में तेज दर्द, किडनी और पेशाब से जुड़ी समस्याओं और बार-बार उल्टी जैसी शिकायतों के इलाज का दावा किया जाता था। पुलिस ने कई दवाइयां और पाउडर बरामद किए गए। इनमें कई बोतल और पैकेट ऐसे थे जिन पर बाकायदा दवा का नाम या पूरा विवरण दर्ज नहीं था कुछ पर मार्कर से कोड लिखे हुए थे। इस मामले में अदनान के परिवार से उसकी माँ सबा खान उर्फ मोहम्मदी बेगम और उसके भाई मोहम्मद फैजान के नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आए हैं। फिलहाल दोनों फरार हैं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है दोनों की हेल्थ सेंटर में क्या भूमिका थी। फ़िलहाल अदनान गिरफ्त में है और उसकी माँ और भाई की तलाश जारी है। पुलिस सेंटर से बरामद दवाईयां दस्तावेज़ और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है

Exit mobile version