Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है जिसमें मामूली कहासुनी के चलते एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई।पीड़ित को जंग में चाकू लगे थे,लेकिन वह अस्पताल जाने की बजाय अपने घर चला गया जहां अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक का किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ, झगड़ा के दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,हमले के बाद घायल युवक अस्पताल की बजाय अपने घर चला गया। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version