Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली: मायापुरी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के मायापुरी चौक पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में किसी ट्रक की टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, मायापुरी-राजा गार्डन रोड पर युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हादसे में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version