Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली एनसीआर में फिर लौटा मानसून,बारिश का येलो अलर्ट जारी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिन से मानसून की गति धीमी पड़ गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह से ही मध्य स्तर की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मानसून की रफ्तार अभी भी तेज नहीं हुई है, और आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली,हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश,नोएडा फरीदाबाद,गाजियाबाद समेत कई इलाकों में सोमवार शाम से लेकर मंगलवार की दोपहर तक लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन तक भी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान बादलों से गिरा रहेगा और मध्यम से उच्च स्तर तक की बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में जल भराव की स्थिति भी बनी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कई इलाकों में जल भराव की गंभीर स्थिति बनी जिससे एक्सीडेंट के मामले भी सामने आए, साथ ही नोएडा, फरीदाबाद,गाजियाबाद में जल भराव के कारण लंबे जाम में लोग फंसे रहे। कुछ दिन तक ऐसे ही मौसम बदलाव की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version