Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बिगड़े हालात, कई इलाकों में AQI 500 पार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। सोनिया विहार, मॉडल टाउन, आनंद विहार और रोहिणी समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।प्रदूषण को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं चला सकेंगे। यह व्यवस्था दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लागू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रदूषित हवा के संपर्क से बचाना है।

Exit mobile version