Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

विश्व कुश्ती संघ ने चुनाव न होने की वजह से भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

लवी फंसवाल। विश्व कुश्ती संघ (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। इस कार्यवाही का कारण है भारतीय कुश्ती संघ में चुनाव नहीं होना। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल बहुत पहले ही समाप्त हो चुका है। इसके बाद कुश्ती संघ में चुनाव कराने के लिए कई बार प्रयास किए गए और सुप्रीम कोर्ट ने कई बार चुनाव की तारीखें तय की, लेकिन हाई कोर्ट और कुश्ती संघ की अलग-अलग याचिकाओं पर चुनाव पर रोक लगाते रहे हैं। इसी वजह से अब तक कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो पाए हैं। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कई बार स्थागित हो चुके हैं। कहा जा रहा है, कि कई राज्यों के कुश्ती संघ चुनावों की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है। जिस कारण वह बार-बार याचिका दे रहे हैं और चुनावों पर रोक लग चुकी है। इसी कारण से विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है।

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल बहुत पहले ही खत्म हो चुका है। हालांकि, पहलवानों ने उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्हें कामकाज से अलग कर दिया था। जिसके चलते तदर्थ समिति बनाई गई। जिसके ऊपर चुनाव आयोजन करने की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके बाद समिति ने चुनाव कराने के लिए कई अलग-अलग तरीखे भी तय की और पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन भी ले लिए गए। लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट और फिर बाद में चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने चुनावों पर रोक लगा दी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में पहले ही साफ कर दिया था कि अगर चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

Exit mobile version