Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

महिला ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, बाल-बाल बची

महिला ने लगाई छलांग

महिला ने लगाई छलांग

धर्म ग्रंथों में कहा जाता है कि जाको राखे साईंया मार सकें न कोह, इसी आधार पर एक ऐसी घटना घटित हुई जो काफी आश्चर्य में डाल देने वाली है। ऐसा ही कुछ हुआ गाजियाबाद के कविनगर में जब एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी का भी बचना बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद के कविनगर में एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में बुधवार तड़के घरेलू विवाद के चलते नेहा (34) ने दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरेलू विवाद किस बात को लेकर था, इसका पता लगाया जा रहा है।

मूलरूप से हापुड़ निवासी विनीत कुमार नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी नेहा व 10 वर्षीय बेटे और ढाई वर्षीय बेटी के साथ वह एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी के 2-डी ब्लॉक में दसवीं मंजिल पर रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा का पति से विवाद हो गया। तैश में आई नेहा दौड़कर बालकनी में आई और ग्रिल के ऊपर से छलांग लगा दी। विनीत कुमार ने नेहा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं सके।

पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल के फ्लैट के बाहर टिनशेड लगी है। दसवीं मंजिल से गिरने के बाद नेहा इसी पर आकर गिरीं। जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें काफी चोट आई हैं, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नेहा के टिन शेड पर आकर गिरने के बाद परिजन दौड़कर नीचे आए और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया।

Exit mobile version