फॉर्च्यूनर की जगह स्विफ्ट देने पर कर दी पत्नी की हत्या

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़।

रोज़ सिंह। ग्रेटर नोएडा के बिरोंड़ी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। लड़की के परिवार वालों ने अपनी बेटी की मौत का आरोप लड़की के सुसराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बेटी को दहेज़ में फॉर्च्यूनर ना देने की वजह से उसे परेशान करा जाता था और इसी वज़ह से उसे मार दिया गया हैं। मृतक का नाम है अंजु जिसकी प्रिंस से शादी 27 फरवरी को हुई थीं। लड़की की मृत्यु के बाद, ससुराल वालो ने सभी रिश्तेदारों को बताया कि मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों के बीच हुई हैं। हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला हैं कि लड़की की केबल वायर द्वारा गला घोटकर हत्या हुई हैं। सबूत के तौर पर पुलिस को घर से केबल वायर भी मिल गई हैं। आरोपियों का नाम है नंदीकिशोर 52 वर्ष , सीमा 48 वर्ष  और प्रिंस 23 वर्ष का हैं। ऑफिसर का कहना हैं आरोपी ने फॉर्च्यूनर के साथ साथ, दहेज़ में 10 लाख रूपए की भी मांग करी थी । अंजु के परिवार ने स्विफ्ट गाड़ी दी थीं। मांग पूरी ना होने के कारण घरवाले खुश नहीं थें और इसी कारण लड़की की जान ले ली गई। लड़की के परिवार वालों ने सैक्शन 498 ए, 304 बी और सैक्शन 3 और 4 दहेज़ निषेध अधिनियम के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर दिया हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे