Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कही बारिश तो कही ठंडी हवा

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह से ही मौसम का रुख बदला दिखाई दिया। दिल्ली के कई इलाकों में मौसम में बदलाव महसूस हुआ, कुछ महीनों से मौसम सूखा पड़ा था और लोग गर्मी को झेल रहे थे, लेकिन इस वीकेंड मौसम सुहावना बना और लोगों का कहना है कि उन्होंने सर्दियों की आगमन को महसूस लिया, दूसरी ओर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में दोपहर से ही मौसम में मानसून की झलक दिखाई दे रही है। सुबह से लगातार ठंडी हवाएं और दोपहर से निरंतर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यदि आने वाले कुछ सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहा तो, इस साल सर्दियां ज्यादा होंगी और जल्द भी।

Exit mobile version