Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान जारी,  47.62 फीसदी मतदान वोटिंग

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान आज मंगलवार को हैं। पूरे बिहार में मतदान और चुनावों को लेकर बिहारवासियों में अलग ही उल्लास देखने को मिल रहा हैं। बिहार में पहले चरणों के मतदान प्रतिशत ने 2 दशक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। आज 11 नवंबर को बिहार में दूसरे चरण के चुनाव  जारी हैं। जिस बीच अभी आए आंकड़ों के मुताबिक दोपहर के 1 बजे के करीब 47.62 मतदान बिहार में हुआ हैं। सबसे ज्यादा बिहार के जिले गुरूआ में 55.91 और सबसे कम भागलपुर में 33.98 प्रतिशत मतदान हुआ हैं।  

भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा बिहार में खिलेगा कमल ही कमल। अपर्णा यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि, “पीएम मोदी ने जिस प्रकार बिहार में चुनाव प्रचार को लीड किया है और आपने देखा होगा कि 50 साल पहले बिहार की स्थिति क्या थी जब से NDA की सरकार आई है  जो चीजें 50 साल पहले बिहार में हो जानी चाहिए थी वो अब हो रही हैं और जब विपक्ष किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा पाई तो अब इन्होंने वोट चोरी का आरोप लगा दिया। मैं तो कहना चाहती कि इनके जो पूर्वज थे जो राजनीति में बड़े धुरंधर थे तो उन्होंने कितनी वोट चोरी की है ये पूरा देश देख रहा है। बिहार चुनाव का जो परिणाम आएगा तो कमल ही कमल खिला मिलेगा।”

दूसरा चरण बीजेपी का खिलेगा कमल या जलेगी बुझी हुई लालटेन। सभी जिलों के दूसरे चरण के मतदान का दोपहर तक का आंकडा। 

Exit mobile version