UPSC सिविल सर्विस का परिणाम जारी, ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने लहराया परचम

लवी फंसवाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विस सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार भी परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, देश में परचम लहराया। वहीं प्रयागराज की स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान प्राप्त कर, कानून चाहिए या जिंदगी का सही उत्तर देते हुए आईएस बनी।

आपको बतादें कि UPSC 2022 सिविल सर्विस अपने परिणाम जारी कर दिए हैं। गर्व की बात यह है, कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी जीत ली है। जो अत्यंत ही हर्ष कर देने वाला है। ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने पहला स्थान प्राप्त कर करा है, तो वहीं दूसरे स्थान पर बक्सर की गरिमा लोहिया रही। तीसरे स्थान पर उमा हारथी एन, तो प्रयागराज की स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर हैं। टॉप चार स्थानों पर ही लड़कियां है। टॉप में आने के बाद चारों ही लड़कियों के परिवार बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। टॉपरों की ही जुबानी पता चला कि पढ़ने के लिए फोकस रखना जरूरी होता है। बक्सर की गरिमा लोहिया ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण वह कोचिंग नहीं कर पाई। लेकिन पढ़ने के लिए फोकस रखने की रणनीति ने उसे सफलता प्राप्त करा दी। इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चुने गए हैं। इसमें से 345 कैंडिडेट अनारक्षित और 49 ईडब्ल्यूएस, OBC से 263, एससी से 154 और एसटी से लगभग 72 उम्मीदवार रहे। UPSC 2022 के परिणाम से देशभर में लड़कियों की इस सफलता पर खुशी जारी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे