वतन लौटे छात्र का केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से रेस्कयू किए जा रहे भारतीयों को लेकर आज एक और विमान राजधानी दिल्ली पहुंचा। स्वदेश लौटने पर छात्रों के चेहरे खिले और खुशी से झूम उठे। परिजन भी अपने जिगर के टुकड़े को देख भावुक हो गए। इस दौरान छात्रों ने संकट में बिताए गए दिनों को भी याद किया। जिसमें भारत सरकार के चार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया, जनरल वीके सिंह पोलैंड, हरदीप पुरी हंगरी पहुंचे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू स्लोवाकिया के लिए रवाना हो चुके हैं।


इधर देश लौटे स्टूडेंट का स्वागत करने पहुंचे मंत्रियों ने छात्रों से मुलाकात की और उनके बाकी साथियों को सकुशल वापसी का वादा किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मलयालम, बांग्ला, गुजराती और मराठी भाषी स्टूडेंट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार सांसें रोक कर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने यूक्रेन में अपने साहस का परिचय दिया है। अब आप भारत अपने देश आ चुके हैं इसके लिए आप फ्लाइट के क्रू मेंबर को भी धन्यवाद दें।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों का हाल-चाल जाना और वहां कुछ छात्रों से उनकी क्षेत्रीय भाषा में बात की। सिंधिया ने कहा कि आप लोगों को अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं अभी रोमानियां पहुंचा हूं, आप सब लोगों को अपने साथ फ्लाइट में लेकर जाउंगा। आगे और 4 फ्लाइट रोमानिया पहुंच रही हैं। उन्होंने उन सभी छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन लोगों को वहां से निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने फ्लाइट में छात्रों से कहा कि आप सभी एक दुखद याद के साथ भारत आए हैं। आप में से कई लोग घंटों, दिनों तक सो नहीं पाए होंगे। सरकार आपके लिए दिन-रात काम कर रही है। 2-3 दिन में और लोगों को वहां से निकाला जाएगा। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूक्रेन में इस समय हालात बेहद खराब हैं। भारतीय छात्रों को वहां से सकुशल निकालने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इस फ्लाइट में 251 छात्र पहुंचे हैं और मैंने भारत की धरती पर उनका स्वागत किया है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे