(ग्रेटर नोएडा) पटना के दानापुर में घरेलू विवाद के काऱण घर से फरार हुई दो लड़कियों को पुलिस ने राजगीर के एक होटल से बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इन दोनों लड़कियों के साथ होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दुष्कर्म को लेकर दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच भी कराई है। साथ ही चारों व्यक्तियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के बताया कि 9 सितंबर को दोनों लड़कियों को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। दोनों को राजगीर के एक होटल से बरामद कर लिया। साथ ही होटल के मालिक गौरीशंकर, मैनेजर सत्येंद्र कुमार, सुधीर कुमार, और उसके दोस्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दानापुर से निकलने के बाद दोनों लड़कियां अपनी एक सहेली के घर पर दो दिन रूकी। इसके बाद सहेली ने जब दोनों लड़कियों से अपने घर से जाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया कि वह अब अपने घर नहीं जाना चाहती। इसके बाद सहेली ने दोनों लड़कियों को अपने परिचित सुधीर कुमार से उन्हें घर पहुंचाने की बात कही।
इसके बाद सुधीर अपने एक दोस्त राकेश के साथ दोनों लड़कियों को लेकर राजगीर के एक होटल पहुंचा। वहां पर जाकर दोनों ने लड़कियों के साथ रेप किया साथ ही होटल के मालिक और मैनेजर ने दोनों का साथ दिया।
पटना सिटी एसपी पश्चिम राकेश कुमार का कहना है कि बरामद की गई लड़कियों की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना में घरेलू विवाद में दो लड़कियों ने छोड़ा घर, राजगीर में दोनों के साथ दुष्कर्म

आरोपियों को जानकारी देती हुई पुलिस