Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के नरेला में बारिश के पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज बाहरी उत्तरी जिले के नरेला में 13 अगस्त 2026 को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दुखद मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।जांच के अनुसार, नौ और ग्यारह वर्ष के ये बच्चे बवाना क्षेत्र के निवासी थे। वे खेलने या तैरने के लिए गड्ढे में उतरे थे। दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने सभी माता-पिता से अपील की है। वह मानसून के मौसम में बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें और उन्हें खुले गड्डों, नालों तथा जलाशयों के पास खेलने से रोकें।

Exit mobile version