Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: पहले दो स्कूटी को मारी टक्कर, फिर स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को रौंदती चली गई कार

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज ,ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक हादसा सामने आया है। जहां एक कार सवार महिला ने सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार महिला ने सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे बच्चो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची कार के नीचे भी आ गई।
निवासीयों का कहना है कि महिला फोन देख रही थी और अचानक रेस पर पैर रख गया। पहले कार ने दो स्कूटी को टक्कर मारी। उसके बाद बच्चो को। कुछ परिजन भी चोटिल हुए हैं। हादसे में पांच से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी।

Exit mobile version