Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आज पहला सावन सोमवार, श्रद्धालुओं पर चढ़ा सावन का रंग

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज आज पहला सावन सोमवार है,पूरे देश के अलग-अलग कोनों में महादेव की जयघोष की गूंज सुनाई दे रही है, सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है, सभी श्रद्धालु दूध, गंगाजल,बेलपत्र,फल,फूल रुद्राक्ष इत्यादि के साथ महादेव की पूजा करते दिखाई दिए। राजधानी दिल्ली समेत गुरुग्राम,फरीदाबाद, नोएडा में भी सुबह मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, सावन के उपलक्ष पर मंदिरों को फूल,लाइट, से सजे दिखाई दिए। आज कावड़ियों की कावड़ यात्रा को भी एक शुभ आरंभ मिला, कई इलाकों में सोमवार की सुबह कावड़ यात्रा शुरू हुई। महादेव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने, प्रथम सावन सोमवार से 16 सोमवार व्रत का प्रण लिया। जिसका उत्थापन 16 सोमवार पूर्ण होने के बाद होता है। मार्गो पर भगवान शिव के पांडाल सजे दिखाई दिए, दिल्ली के कई इलाकों में कावड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर की व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क खाने की पेयजल, विश्राम की व्यवस्था की गई। सावन का महीना महादेव को समर्पित है, और सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं में आस्था और विश्वास का विशेष रंग चढ़ा। देश के कई जगहों पर महादेव का विशेष रुद्राभिषेक देखा गया, काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने कामना पूर्ति के लिए यज्ञ, अनुष्ठान भी किया।

Exit mobile version