Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए गंगा घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

छठ महापर्व का आज होगा समापन, शाम को अर्घ्य दिया जाएगा

छठ महापर्व का आज होगा समापन, शाम को अर्घ्य दिया जाएगा

पूरे देश में आज आस्था के महापर्व छठ की धूम है। इस महापर्व को खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी बडी धूमधाम से मनाते है। बता दें कि आज मुख्य पूजा के लिए सभी प्रदेशवासी काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर आज शाम को गंगा घाट या तालाब के समीप डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। कल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन होगा।

बिहार में छठ का पर्व काफी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इन दिनों हर तरफ छठी मैया के गीतों की भनक सुनाई देती है। इलके अलावा सड़कों और गलियों की रौनक देखने काबिल है।  बता दें कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रदेशवासियों में छठ का उत्साह दोगुना है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लोगों ने घर में ही छठ पर्व मनाया था। इस साल कोरोना पर कमी आने की वजह से पर्व को धूमधाम से मनाने की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है।   

छठ पूजा 2021 अर्घ्य मुहूर्त

आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय: शाम 05 बजकर 30 मिनट है। जबकि कल प्रात: उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय: प्रात: 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।

छठ पूजा का महत्व

 इस पर्व में सूर्य देव की पूजा की जाती है उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की भी पूजा होती है। मान्यता है कि छठी मैया संतानों की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है।

Exit mobile version