Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

टिल्लू ताजपुरिया की हुई तिहाड़ में हत्या, एक बार फ़िर उठा तिहाड़ की सुरक्षा पर सवाल

रोज़ सिंह। एशिया की सबसे सुरक्षित और मज़बूत समझी जाने वाली तिहाड़ जेल का तिलिस्म टूट रहा हैं। इसी तिहाड़ के अंदर 2 मई 2023 को जेल नंबर 9 में बंद दिल्ली के कुथ्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल कर मार डाला गया। जिस 9 नंबर जेल में टिल्लू बंद था, उसी की ऊपरी मंज़िल पर दुश्मन गैंग के बदमाश बंद करके रखे हुए थे और पहले से ही ताड़ में बैठे दुश्मन गैंग को मौका मिलते ही उन्होंने टिल्लू ताजपुरिया पर कत्ल कर दिया। कत्ल करते समय का वीडियो भी सामने आया है जिसमे 4 लोगों ने चाकू से गोदकर 2 मिनट में 92 वार करके टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी।
इसी के साथ साथ तिहाड़ जेल की सेंट्रल गैलरी से एक दूसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आया हैं, जिसमे कुछ लोगों को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के मृत शरीर को बाहर लाते हुए दिखाया गया है तथा वीडियो में दो अन्य लोगों को पुलिस वालों की मौजूदगी में शरीर पर धारदार हथियार से वार करते हुए दिखा हैं। टिल्लू की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा जेल प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जेल अधिकारी ने बताया की तिहाड़ जेल के कुल 7 कर्मियो, जिसमे 3 सहायक अधीक्षक और 4 वार्डन शामिल है, उनको निलंबित कर दिया गया और 2 अन्य कर्मियो के खिलाफ जाँच शुरू कर दी गई हैं।

Exit mobile version