Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, 27,000 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

गणतंत्र दिवस परेड

गणतंत्र दिवस परेड

देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. दिल्ली पुलिस कीओरसे जारी दिशान र्देशों में कहा गया है कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड     में शामिल होने वाले लोगों का कोविड के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण होना आवश्यक है. साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को सभी कोविड-प्रोटोकॉल  का पालन करना होगा, जैसे फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना.

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 27,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि कुल बल में 71 पुलिस उपायुक्त   213 ACP, 713 निरीक्षक, दिल्ली पुलिस कमांडो, सशस्त्र बटालियन अधिकारी और जवान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 65 कंपनियां शामिल हैं. पिछले दो महीनों से दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है. दिल्ली हमेशा असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है. इस साल भी हम अलर्ट पर हैं. पिछले दो महीनों से हम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में दिल्ली में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तेज कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस परेड

Exit mobile version