Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

प्रीत विहार के मॉल में पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक मॉल में पार्टी के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी एक ही कैफे में काम करते हैं। घटना के समय कैफे के कुछ कर्मचारी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Exit mobile version