Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नोएडा समेत दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी हुई झमाझम बारिश

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर की कई क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी, सुबह से ही कई हिस्सों में बारिश देखी जा रही है।दिल्ली,नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन में परेशानी हुई, सुबह के समय स्कूल ऑफिस कॉलेज जाने वालों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब तेज बारिश हुई, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चली और काले बादल छाए रहे जिसके बाद 11:00 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के कारण दिल्ली से 14 उड़ान प्रभावित हुई, मौसम खराब होने के कारण 14 उड़ान डाइवर्ट की गई,जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। डाइवर्ट की गई उड़ानों में 11 उड़ानों को जयपुर भेजा गया,दो को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ। लगातार बारिश होने के कारण दिल्ली के स्थानीय लोगों की स्थिति बिगड़ रही है, बीते मानसून से ही दिल्ली में मानसून से हुई हानियों के समाचार लगातार आ रहे हैं। जल भराव के कारण गली,पानी के नालो, खाली गढ़ों काअनियमित रूप से भरना जानलेवा साबित हो रहा है जिससे स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

Exit mobile version