अमृतपाल के सरेंडर की आई खबर

Lavi Fanshwal। वारिश पंजाब दे का प्रमुख खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल आज यानी शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर सकता है। 18 मार्च से फरार हुआ, अमृतपाल अभी तक पुलिस की हिरासत में नहीं आया है। जिसके चलते पंजाब पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही है। अमृतपाल के कई साथी पुलिस की गिरफ्तारी में आ चुके हैं। खालीस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने वाला अमृतपाल अभी तक भागे जा रहा है। इन्हीं दिनों के बीच उसके बहुत से ऑडियो और वीडियो भी सामने आए हैं। उन ऑडियो वीडियो में अभद्र भाषा इस्तेमाल करना व लोगों भड़काना जारी है। लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी पंजाब पुलिस के हाथ खाली हैं। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है, क्योंकि शुक्रवार को अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए विशेष सभा बुलाई जा रही है। जिसमें अमृतपाल आत्मसमर्पण भी कर सकता है। जिसके कारण पंजाब पुलिस शुक्रवार को तलवंडी साबो में तैनात हो जाएगी। जिसके चलते पंजाब पुलिस के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं। जिन्होंने पहले की अवकाश स्वीकृत करा लिया था। उनकी अपील भी रद्द कर दी गई है। पंजाब पुलिस पूरी कोशिश कर रही है, कि वह किसी धार्मिक स्थल पर न जाए। क्योंकि इससे लोगों की भावनाओं को आहत पहुँच सकती है। इसलिए इसके लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ कह नहीं रही है।