Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालिया की हत्या, जिम के बाहर हुई घटना

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज बुधवार शाम शामली जिम के बाहर पांच गोली मारकर हरियाणवी सिंगर अंकित बालिया की बदमाशो ने हत्या कर दी। धीरे-धीरे पूरे घटनाक्रम की परतें खुल रही है। उतरप्रदेश के जिले शामली का निवासी अंकित रोज की तरह शामली में जिम गया था, हमलावर पहले से ही जिम के बाहर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही अंकित जिम से निकल कर अपनी गाड़ी के पास पहुंचा हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, अंकित बचाव के लिए गाड़ी के अंदर भी घुस लेकिन हमलावरों ने जबरदस्ती गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर फायरिंग शुरू कर दी,तीन गोलियां गाड़ी के फ्रंट मिरर पर लगी और पांच अंकित के शरीर पर, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी गोगी गैंग ग्रुप ने ली है, गैंग से जुड़े एक शख्स सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-
यह जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं, भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। यह हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। यह तो शुरुआत है…”
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version