Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर की हत्या

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता का उसकी पत्नी के साथ मामूली झगड़ा, विनय की मौत का कारण बन गया, विनय के परिवार ने उसके ससुराल पक्ष पर विनय के साथ मार पीट और हत्या का इल्ज़ाम लगाया है। दिल्ली के निहाल विहार में पति-पत्नी के मामूली झगड़े ने भयानक रूप ले लिया।विनय गुप्ता जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था,और उसका सालाना पैकेज 60 लाख रुपए था। विनय की शादी 4 साल पहले हुई थी,और दो जुड़वा बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। विनय का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया और इस झगड़े को सुलझाने के लिए, शुक्रवार को विनय के ससुराल से 6 लोग आए,जिस कमरे में वो सब बैठे थे, विनय की माँ भी वहीं थी, जैसे ही वो मेहमानों के लिए चाय पानी लेने गई, विनय के ससुराल वालो ने विनय के साथ मार पिटाई शुरू करदी, विनय की माँ ने जब मदद के लिए चिल्लाई तो आस पास के लोग इक्कठे हो गए, गंभीर रूप से मार पिटाई होने के कारण विनय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय का परिवार गहरे दुख में है,और विनय को इंसाफ दिलाने के लिए मांग कर रहा है।

Exit mobile version