Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली से नाराज है मानसून, येलो अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज बारिश होने के बाद भी बृहस्पतिवार को मौसम उमस भरा बना रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को येलो अलर्ट जारी किया, लेकिन उसके बावजूद भी मौसम पर इसका कुछ खास असर नहीं दिखा। आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश ने दस्तक नहीं दी। मौसम उमस भरा रहा और धूप के कारण गर्मी का मौसम बना रहा। बारिश के बाद अचानक गर्मी के मौसम के कारण दिल्ली एनसीआर का तापमान पहले से ज्यादा उमस भरा रहा। दिल्ली एनसीआर में मौसम में कुछ बदलाव होने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 5 अगस्त तक मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी दी है। लेकिन मौसम बार-बार करवट बदल रहा है, येलो अलर्ट के बावजूद भी मानसून ने दस्तक नहीं दी। और दिल्ली एनसीआर के लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। आईएमडी के अनुसार आने वाले छह दिन तक मौसम में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। लेकिन बारिश के अलर्ट के बावजूद भी बारिश न होने पर लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए।

Exit mobile version