Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट खुले, प्रदर्शन के कारण बंद किये गये थे,यात्रियों की आवाजाही शुरू

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है। दरअसल, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कराए थे। अब इन सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। DMRC ने शुक्रवार सुबह घोषणा की थी कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद किया गया था। अब इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास की सुविधा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version