Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल, पूरा होने से पहले समाया गंगा नदी में।

काजोल चौहान। बिहार के सुल्तानगंज और आगुवानी के बीच गंगा नदी में बनाए जा रहे फोरलेन पुल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। पुल का पाया संख्या 10, 11 एवं 12 रविवार की शाम 5:00 बजे गंगा नदी में डूब गया। पुल के तीन पाए पर लगे सेगमेंट में ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया। यह पुल खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र में पड़ता है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पुल के निरीक्षण के लिए पहुंच गए हैं। फोरलेन पुल के गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि फोरलेन पुल का पाया और सेगमेंट गिरने की जानकारी मिली है। यह घटना परबत्ता की तरफ का है।पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों से बातचीत हुई है, पर अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सुल्तानगंज विधायक ललित कुमार मंडल ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सजा दिलाई जाएगी। 1 साल पहले ,30 अप्रैल 2022 को भी सुल्तानगंज की तरफ का पाया नंबर पांच गिर गया था। इस घटना के बाद पुल निर्माण कार्य पूरा होने में बहुत समय लग सकता है। भागलपुर के प्रभारी डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि पाया नंबर 9 से 13 के बीच पुल का स्लैब गिरा है। अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version