Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पहाड़ दरकने से मची तबाही, 3 की मौत कई घायल

दरकने

दरकने

हरियाणा के भिवानी पहाड़ का एक हिस्सा दरकने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ का हिस्सा खिसकने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल दबे लोगों की खोज जारी है, रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ ढहने से चार माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वाले, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी लगे हैं। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस पास हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्थानिए लोगों का कहना है कि बचाव के लिए सरकार के द्वारा रेस्क्यू टीम 3 घंटे बाद पहुंची, इसके पहले मौजूदा लोग बचाव में लगे रहे। मृतकों में दो के शव भिवानी आने की बात कही जा रही है पर अभी तक भिवानी के सरकारी अस्पताल में कोई शव नहीं पहुंचा है। सवाल है कि आखिर सरकारी विभाग में लापरवाही क्यों की जा रही है। शव के समयानुसार पोस्टमार्टम के लिए क्यों नहीं भेजी जा रही है। अधिकारियों की डील-पोल से स्थानिए लोगों में अक्रोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि डाडम का पहाड़ सुबह अचानक ढह गया। इसके चलते यहां काम करने वालों में कई लोग नीचे दब गए। अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग पहाड़ के नीचे दबे हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है। कृषि मंत्री जेपी दलाल घटना स्थल पर पहुंच गए है। इसके अलावा तोशार की चिकित्सकीय टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही वन विभाग की टीम भी रवाना हो गई थी। घटना के गवाह जसवंत ने कहा कि 100 फीट से अधिक का खनन किया गया जिसकी वजह से जमीन में खाली सी पड़ गई। सुबह अचानक पहाड़ का हिस्सा दरका और नीचे पोपलैंड मशीने, चार डंपर दब गए। घटना इतनी भयंकर थी कि उस दौरान धूल का अंबार नजर आ रहा था। जसवंत ने कहा कि वहीं दूसरे डंपर मै इस घटना को देक रहा था। करीब दो मिनट तक पत्थर खिसकते रहे। घटना देश आंखे बंद हो गई और रूह कांप उठी। पत्थर लगने से उसका डंपर थोड़ा खिसका जरूर पर भगवान का शुक्र है कि उसकी जान बच गई। दरकने

Exit mobile version