Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पटना में पेपर लीक का विरोध,छात्रों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पटना के जेपी गोलंबर पर पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प व पथराव के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन खत्म करने के कुछ घंटे के अंदर ही सभी AISA के बैनर तले सभी छात्र डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गए और राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस बीच पटना पुलिस की टीम में डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पटना एसएसपी ने यहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वाटर कैनन लेकर पुलिस जवान तैनात हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस वालों से नोंकझोक कर रहे हैं। पटना आईजी के एस्कार्ट गाड़ी पर प्रदर्नकारियों ने हमला कर दिया है। वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। इधर, पटना आईजी ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया है।

Exit mobile version