Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश से डूबी सड़के,परेशानियां बढ़ी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, कई क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जल भराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहनों के साथ-साथ लोगों का पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया। लगातार दो दिन से सड़कों पर घुटनों तक पानी आना, मानो एक आम बात हो गई है। लगातार तेज बारिश से आम जनजीवन बहुत प्रभावित हो रहा है, रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलना तक दुर्लभ बन गया है। कॉलेज,ऑफिस, स्कूल जाने वालों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्र की सड़के “स्विमिंग पूल” बन गई, जिससे आम जनता सरकार के दावों पर प्रश्न उठा रही है। IMD ने दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ दिन के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
नोएडा की सड़कों पर अंधेरा छाया
लगातार बारिश के कारण, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ गई, जिससे सड़कों और गलियों में अंधेरा छा गया। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली की तार भी टूट गई।आम जनता सरकार से प्राथमिक और जरूरी व्यवस्था की मांग कर रही है, जो आम जन जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण भी है।

Exit mobile version