Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने दो सगे भाईयों को नोच-नोच कर मार डाला

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने दो सगें भाईयों को नोच-नोच कर मार डाला

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने दो सगें भाईयों को नोच-नोच कर मार डाला

राजतिलक शर्मा। देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने दो सगे भाई को नोच-नोचकर मार डाला है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। डर के मारे लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दिन आवार कुत्तों ने आनंद नाम के बच्चे जिसकी उम्र करीब सात वर्ष थी उस पर हमला कर दिया  और उसे नोंच-नोंच कर मौके पर ही मार डाला। वहीं आनंद के दूसरे भाई आदित्य जिसकी उम्र पांच वर्ष थी उस पर रविवार के दिन सुबह आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिस समय आदित्य  पर हमला हुआ उस समय उसका चचेरा भाई चंदन व वहां गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई महेंद्र ने उसे कुत्तों ने छुड़ाया। दोनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों भाईयों के शरीर पर  कुत्तों के नोंचने के काफी निशान पाए गए हैं। दूसरी तरफ पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है। रंगपुरी पहाड़ी की सिंधी झुग्गी-बस्ती में रविवार को हर शख्स के आंसू निकल रहे थे। दो बच्चों की मौत से पूरी बस्ती का माहौल गमगीन था। मां सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल था। सुषमा बार-बार बेहोश होकर नीचे गिर रही थी। बिलखती हुई बस यही कह रही थी कि दोनों बेटों को क्यों छीन लिया। रोते हुए बड़ी बहन सुचित्रा ने कहा कि दोनों भाईयों की मौत ने जिंदगी भर का दर्द दे दिया है। हमारे दिल पर क्या बीत रही है, ये हम ही जानते हैं।

Exit mobile version