Lavi Fanshwal। गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की गयी। गुरुवार को रामनवमी उत्सव पर शोभायात्रा निकाली गईं। जिस समय राम भक्त शोभायात्रा निकाल रहे थे। उन पर पत्थरबाजी की गई। आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऐसा लगा कि पुष्पों की बरसात कम पत्थरबाजी ज्यादा की गई है। शोभायात्रा निकालते समय पत्थर बरसाए गये। जिसके कारण शोभायात्रा में अत्यंत रुकावट पैदा हुईं। रामनवमी पर असामाजिक तत्वों की की गई पत्थरबाजी के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। जिसे देखते हुए पुलिस कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। बजरंग दल के एक युवक से बातचीत के दौरान पता चला कि पथराव के दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी। कहा जा रहा है कि जब शोभायात्रा मस्जिद के सामने आयी। उस समय माहौल खराब सा हो गया था और शोभायात्रा पर पत्थरबाजी शुरू हो गयी। लेकिन पथराव के समय पुलिस वहां मौजूद नहीं थी। जिस कारण माहौल और भी ज्यादा खराब होता चला गया। फिलहाल तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ समय बाद पुलिस ने मामला शांत भी करवा दिया। जिस कारण आगे यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। लेकिन उपद्रवियों के इस व्यवहार के कारण रामभक्त अत्यंत ही परेशान रहे। पथराव बहुत ही हिंसक तरीके से किया गया। जिसके कारण काफी लोग जख्मी भी हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि, वडोदरा में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी होने के कारण लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।
गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर की गई पत्थरबाजी

गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर की गई पत्थरबाजी