Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मची भगदड़, 12 की मौत

माता वैष्णो देवी

माता वैष्णो देवी

  नव वर्ष के प्रारंभ में भक्तगण माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। अचानक मंदिर परिसर में भगदडड़ मच गई जिसमें 12 लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को पास के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह घटना स्थल का जायजा लेने शीघ्र पहुंचने वाले है। माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर हुई त्रासदी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने घटना पर मारे गए लोगों के प्रति दुख जाहिर करते हुए कहा कि मृतकों के परिवार को 10-10 लाख औऱ घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं और मंत्रियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश का अति पावन तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में होने वाली घटना अति दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को धैर्य रखने की अपील की इसके साथ घायलों को जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मदद करने का ऐलान किया। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस दरमयान भारत में नहीं है, बीते दिन वो इटली गए थे। ट्विटर के जरिए उन्होंने शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता मंदिर में होने वाली घटना से हृदय अत्यंत व्यथित हो गया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिंहा से घटना की जानकारी ली है। फिलहाल घटना के दौरान मारे गए लोगों और घायलों को आर्थिक सहायता करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। डॉ. गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा, जम्‍मू-कश्‍मीर ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हुई है और घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

Exit mobile version