मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कथित नेटवर्क का भांडा फोड़ करते हुए मोहम्मद साहिल और समीरा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों 2024 से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, दोनों पति-पत्नी है। आरोपियों पर आठ भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने का आरोप है। यह दोनों व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान से लगातार संपर्क में थे। इन व्यक्तियों को कैंटोनमेंट एरिया में रेकी करने के लिए भी भर्ती किया गया था। गिरफ्तार मोहम्मद साहिल और समीरा, पाकिस्तान के हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे, व्हाट्सएप का उपयोग डिजिटल जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए किया गया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सर्विस नेटवर्क की गहराई को जानने का प्रयास कर रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। भविष्य जासूसी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रयास जारी है।
दिल्ली में जासूस पति पत्नी पकड़े गए, कैंटोनमेंट इलाकों में जासूसी का प्लान फेल

