Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरेंगी सोनिया गांधी

दीपक झा। सोनिया गांधी कर्नाटक की जनता को संबोधित करेंगी। यह पहला मौका होगा, अभी तक गांधी परिवार से सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए थे। लेकिन अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मैदान में उतरेंगी। कर्नाटक चुनाव से कांग्रेस को बहुत उम्मीद है, ऐसे में पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। 10 मई को मतदान होना है, 13 मई को नतीज़ा आयेगा। 10 मई को मतदान होने से पहले सोनिया गांधी का यह पहला चुनाव प्रचार होगी। पार्टी सूत्रों की माने, तो सोनिया गांधी बीजेपी से आए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश शेट्टर के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। शनिवार को करीब दोपहर 12 बजे कर्नाटक में सोनिया गांधी पहुंचेगी। आपको बता दे तो सोनिया गांधी का यह पहला और एकमात्र चुनाव प्रचार होगा। जिसके बाद वो तुरंत दिल्ली को लोट आयेंगी। कांग्रेस के लिए क्यों इतने जरूरी है शेट्टर? बीजेपी से आए जगदीश शेट्टर के खिलाफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को मिले हैं। येदियुरप्पा कर्नाटक के गद्दावर नेता माने जाते हैं। ऐसे में शेट्टर लिए यह चुनाव जीतना इतना आसान नहीं है। येदियुरप्पा पहला तो वहीं शेट्टर लिंगायत समाज के दूसरे नेता माने जाते हैं। लिंगायत समाज चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं और बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ सकता है। राज‌नैतिक विशेषज्ञ यह आशंका कई बार जता चुके हैं। कांग्रेस कर्नाटक को 2024 के मद्देनजर देख रही है। आठ मई को आखरी चुनाव प्रचार का दिन होगा। ऐसे में सभी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।

Exit mobile version