Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मोबाइल गेम में बेटा हुआ बर्बाद खाली कर दिया विधवा मां के बैंक अकाउंट

काजोल चौहान। मोबाइल गेम बच्चों के लिए विनाश का कारण बनता जा रहा है। इससे बच्चों के माता-पिता बहुत मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया। 16 साल के एक लड़के ने मोबाइल गेम के नशे में अपनी मां के 36 लाख रुपए लूटा दिए, इस लड़के का नाम किशोर बताया जा रहा है। हैदराबाद के अंबरपेट इलाके का रहने वाला है। यह लड़का ऑनलाइन गेम खेलता था। गेम को जारी रखने के लिए उसे कुछ पैसे चुकाने पड़ते थे। पैसे चुकाते चुकाते उसने अपनी मां की पूरी कमाई ही उड़ा डाली।
जानकारी के मुताबिक यह लड़का अपने दादाजी के मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलता था। हालांकि ए गेम फ्री है। लेकिन जब लड़का गेम में आगे बढ़ने लगा, तो कुछ पैसे खर्च करने लगा। गेम को खेलने के लिए पहले उसने अपनी मां के खाते से 1500 और फिर बाद में 10 हजार रुपए खर्च किए। जैसे ही उसने ज्यादा पैसे खर्च करना शुरू किया ,गेम में उसे और भी ज्यादा स्किल्स और वेपंस जुड़ने लगे। इसके चलते वह पूरी तरह गेम का एडिट होता गया। एडिक्शन के चलते , वह बिना घर वालों को बताएं इस पर और भी ज्यादा पैसे खर्च करने लगा। इसका अंजाम ये हुआ, उसने लाख 1.45 लाख से लेकर ₹2 लाख रुपए फ्री फायर गेम में खर्च कर डालें। लड़के के बेवकूफी के बारे में उसकी मां को तब पता चला, जब एक दिन उसे पैसों की जरूरत पड़ी। जब वह बैंक पहुंची तो उन्हें जानकर झटका लगा कि उनके अकाउंट में पैसे ही नहीं बचे हैं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके अकाउंट से करीब 27 लाख रुपए की अमाउंट खर्च की गई है। यही नहीं साथ ही किसी अन्य बैंक अकाउंट में भी पेमेंट किया गया है।उसके बेटे ने एचडीएफसी बैंक से भी ₹9 लाख रुपए। खर्च किए हैं। इस तरह कुल खर्च की गई अमाउंट 36 लाख हो गई। इस मामले की जानकारी होते ही महिला ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। लड़के के पिता पुलिस में थे, फिलहाल लड़का 11वीं में पड़ता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उनके पति की कढी़ कमाई थी। पति के मौत के बाद मिली आर्थिक सहायता की रकम भी उसी में शामिल थे। एक मोबाइल गेम ने सब कुछ तबाह कर दिया।

Exit mobile version