Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

33 साल के बाद पर्दे पर ‘नज़र आयेंगी रामायण की सीता’

चंचल सैनी। रामायण शो के दौरान दीपिका चिखलिया सीता के रूप में हर घर में फेमस हो गईं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज कौन नहीं जानता।इस शो ने उन्हें इतना फेमश कर दिया था, कि लोग आज भी उन्हें सीता के रोल के रूप में जानते हैं। पिछली बार दीपिका को 1990 में आए शो ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में देखा गया था।अब 33 साल बाद एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर फिर से नजर आएंगी। दीपिका का वापस लोटना- दीपिका 33 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। अब दीपिका धरतीपुत्र नंदिनी नाम का शो करने जा रही हैं। इसी बीच शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है। आपको बबतादें, कि दीपिका हिंदी टीवी शो में लंबे समय के दौरान नजर आएंगी। हालांकि वो फिल्मों और रीजनल लैंग्वेज शो में काम करती दिखाई दी हैं। उन्होंने 2017 में कलर्स गुजराती पर (छुट्टा छेडा ) नाम का शो किया था। दीपिका चिखलिया आयुष्मान खुराना की मूवी बाला, गालिब, नटसम्राट (गुजराती) जैसी फिल्मों में नजर आई थी। दीपिका फ्रीडम फाइटर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आई थीं। जिस बीच उन्होंने सरोजिनी नायडू का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। किससे हुई थी? दीपिका की शादी- दीपिका की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो, दीपिका चिखलिया 23 नवंबर 1991 को शादी के बंधन में बंध चुकी थीं। उन्होंने हमेंत टोपीवाला के संग शादी रचाई थी। दीपिका को शादी के बाद दो बेटियां हुई। दीपिका ने शो के सेट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज सीरियल के मुहूर्त की हैं। उन्होंने सेट पर जो मंदिर बना है उसकी फोटो भी शेयर की है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस शो की प्रोड्यूसर दीपिका खुद ही है।

Exit mobile version