Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

देवा के घर में गूंजी खुशी की किलकारी

चंचल सैनी। हाल ही खबरों में प्रभु देवा फिर से पिता बने हैं।आपको यह जानकर काफी ज्यादा खुशी होगी, कि वह चौथी बार पिता बने प्रभु देवा की जिंदगी में एक बड़ी खुशी ने दस्तक दी।उनकी दूसरी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है प्रभु देवा। वो कई बड़े सितारों को कोरियोग्राफ करने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। एक्टर चौथी बार पिता बने हैं। आपको बता दें कि प्रभु देवा की दूसरी पत्नी हिमानी सिंह है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। प्रभु देवा और हिमानी सिंह ने साल 2020 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के लगभग तीन सालों बाद दोनों की जिंदगी में इस खुशी ने दस्तक दी। आपको बता दें कि प्रभु देवा की पहली शादी रामलता से हुई थी। पहली शादी से उनके तीन बेटे हुए। हालांकि 2008 में कैंसर की वजह से उनके बड़े बेटे का निधन हो गया था। अब उनके घर में बेटी की किलकारी गूंजी है। प्रभु ने खुद सूत्रों के साथ इस खबर को कंफर्म किया है। बेटी के जन्म की खबर को कंफर्म करते हुए उन्होंने कहा कि ये बात सच है, कि वो इस उम्र में फिर से पिता बने हैं। उन्होंने कहा, “मैं काफी ज्यादा खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं। ”उन्होंने ये भी कहा कि जितना हो सके वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर पर बिताना चाहते हैं। हिमानी पत्नी के साथ- साथ एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। बताया जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, और अब दोनों पैरेंट्स भी बन चुके हैं। रामलता के साथ प्रभु ने साल 1995 में पहली शादी की थी। दोनों का रिश्ता लगभग 16 सालों तक चला और फिर 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। प्रभु देवा हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ में भी एक बड़ा नाम है।कोरियाग्राफी के साथ वो एक अच्छे एक्टर भी हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, और लोगों को एंटरटेन भी किया है। साथ ही वो कई टीवी शो में जज की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

Exit mobile version