Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; दो बच्चे घायल

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के अमन विहार इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय चालक नशे में था।जानकारी के अनुसार, हादसा 18 नवंबर को हुआ। एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर तीन स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दोनों बच्चों का इलाज जारी है।पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल मृतक छात्र के पिता चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में कार चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version