Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आज से सावन शुरू, भोलेनाथ को मनाने का सबसे उत्तम महीना

भोलेनाथ

भोलेनाथ

आज से यानी गुरुवार से सावन का पवित्र महीना शुरु हो गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। सावन माह में भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-पाठ और आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन माह में कुल 8 दिन रवि योग व 7 दिन सर्वार्थसिध्दि योग व इस महीने मे सावन के चार सोमवार व्रत भी पड़ रहे हैं। सावन 14 जुलाई से शुरु होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन का माह हिन्दू धर्म के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। इस पूरे माह में भगवान शिव के भक्त सच्चे मन व लगन के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं। शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग एक साथ एकत्रित होकर पूजा अर्चना, बोल बम व ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं। जिससे शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को उनकी इच्छा अनुसार आर्शिवाद व मुराद को पूरा करते हैं। इस बार सावन 29 दिन का रहेगा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले ही दिन ही विष्कुंभ व प्रीति योग बन रहा हैं इस योग को बहुत ही फलदायक माना जाता हैं। सावन में कावड़ यात्रा भी शुरु होती जिसमें शिव के भक्त केदारनाथ, बद्ररीनाथ व शिव के अन्य तीर्थ स्थानों में कावड़ भी लेकर जाते है।
भागवान शिव को कौन सा भोग प्रिय-
भोलेनाथ का सबसे प्रिय भोग भांग व दूध दही से बना पंचामृत, रेवड़ी, चिरौंजी, गुड़ चना व मिश्री बहुत ज्यादा ही पसन्द है और जो लोग शिव को उनका प्रिय भोग चढ़ाते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
भूलकर भी ये चीजे न चढ़ाए भोलेनाथ को-
शिव जी की पूजा में कुछ चीजों को वर्जित माना गया है, जैसे हल्दी, सिन्दूर, टूटे चावल व शंख को शिवलिंग पर चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

Exit mobile version