Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट हुई दर्ज

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट हुई दर्ज।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट हुई दर्ज।

Ritik Sharma। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। काफ़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी आईपीएल के बदोलत टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। उनके विरुद्ध मुंबई में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। और ये शिकायत सोशल मीडिया की इंफ्लुएंसर सपना गिल ने दर्ज कराई है।  सपना ने अपनी इस शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके एक दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बताया है। आरोप में छेड़छाड़ की बात भी कही गई है।

सपना ने अपनी रिपोर्ट में सरकारी अस्पताल की एक मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई है। पृथ्वी के खिलाफ आईपीसी की धारा  509, 354 और 324 के साथ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इसके साथ-साथ सपना गिल ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। इन दोनों मामलों की सुनवाई अब 17 अप्रैल को होनी है। दरअसल पृथ्वी शॉ अपने कुछ दोस्तों के साथ फरवरी में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जहां उनका सपना गिल के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय पृथ्वी और सपना गिल के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के वकील की तरफ से बयान आया कि सपना गिल, पृथ्वी के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं। पृथ्वी ने सेल्फी देने से मना कर दिया और सपना से कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं। इसके बाद से ही विवाद खड़ा हुआ।

Exit mobile version